वटवृक्ष की नन्ही शाखा - छतीसगढ़ शाखा
ट्रस्ट रूपी विशाल वटवृक्ष की एक नन्ही शाखा है छत्तीसगढ़ शाखा।
कस्तूरबा ट्रस्ट महिलाओं की, महिलाओं के लिए और महिलाओं द्वारा संचालित संस्था होने के बावजूद छत्तीसगढ़ में ट्रस्ट
कार्य का दायित्व गांधी जी के अनन्य अनुयाई श्री शिवदास डागा जी को सौंपा गया था। उनके सहयोगी श्री कन्हैया लाल जी
लुनिया ने इस सपने को रूपांतरित करने का बीड़ा उठाया और रायपुर से 25 किलोमीटर दूर सारागांव में 22 फरवरी 1947
को आरोग्य केंद्र की स्थापना के साथ छत्तीसगढ़ में कस्तूरबा कार्य का श्रीगणेश हुआ।