वर्तमान गतिविधियां

पूर्व माध्यमिक पाठशाला :- सारागांव एवं बेलसोंडा केंद्र पर पूर्व माध्यमिक पाठशाला का संचालन ट्रस्ट द्वारा किया जाता है। शाला में मुख्यतः गरीब परिवारों के बच्चे आते हैं। बच्चों को दिए जाने वाले उत्तम संस्कारों के कारण शालाओं की अपनी विशिष्ट पहचान है।

परिवार परामर्श केंद्र :- समाज कल्याण बोर्ड द्वारा अनुदानित यह गतिविधि विगत 30 वर्षों से रायपुर शहर में संचालित की जा रही है। जिसके द्वारा पारिवारिक विवादों के निपटारे के साथ ही वृद्धजन, विधवाओं को आवश्यक मदद एवं मार्गदर्शन दिया जाता है। समय-समय पर विधिक सहायता शिविरों का आयोजन किया जाता है।

लोककला प्रशिक्षण :- बेलसोंडा केंद्र पर संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन के सौजन्य से छत्तीसगढ़ी नृत्य, संगीत, मूर्तिकला आदि का प्रशिक्षण एवं स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहन हेतु उत्सव आयोजित किए गए।

गांधी दर्शन प्रदर्शनी :- 2010 में बेलसोंडा केंद्र पर कस्तूरबा - मोहन से महात्मा तथा स्त्री शक्ति पर मौलिक चित्र में प्रदर्शनी है।

शबर कन्याओं की सेवा में :-
2010 में ट्रस्ट के सेवा कार्य के साथ एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया। प्राकृतिक एवं मानवनिर्मित आपदाओं के अवसर पर ट्रस्ट हमेशा सेवा हेतु प्रस्तुत रहा है। छत्तीसगढ़ विगत कुछ वर्षों से नक्सली हिंसक गतिविधियों से झुलस रहा है। ट्रस्ट की छत्तीसगढ़ शाखा ने अत्यधिक संवेदनशील क्षेत्र दक्षिण बस्तर (सुकमा जिला) की 52 बालिकाओं को आश्रय दिया। उस आतंक भरे माहौल से निकाल कर बेलसोंडा केंद्र के सुकून भरे माहौल में लाया गया है। जहां उन्हें 'वसुधैव कुटुंबकम' सीख दी जा रही है। स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, अनुशासनबद्ध जीवन के संस्कार देकर जिम्मेदार नागरिक बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। बाल मंदिर से लेकर 12वीं कक्षा तक की बालिकाओं के लिए कस्तूरबा का मुक्तांगन मानो स्नेह भरा बा का घर ही है। ट्रस्ट का यह उपक्रम निरंतर जारी है। ट्रस्ट को इस कार्य हेतु निरंतर सहाराना मिल रही है।

 

दानदाताओं से अपील

View More