आरोग्य सेवा :- आरोग्य सेवा प्रारंभ से ही ट्रस्ट की प्रधान गतिविधि रही। सारागांव का आरोग्य केंद्र शीघ्र ही 10 बिस्तर वाले प्रसुति ग्रह में विस्तारित हुआ। दो साल बाद महासमुंद के समीप ग्राम बेलसोंडा में 10 बिस्तर वाला प्रसुति गृह आरंभ हुआ। स्वास्थ्य सेवा का दामोदार पुणे की डॉ. इंदुमती जोशी पर था। उन्होंने अपने जीवन के 40 साल छत्तीसगढ़ की सेवा में लगाए। उल्लेखनीय है कि उस समय इस क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा का नामोनिशान तक नहीं था। यह दोनों प्रसूति गृह क्षेत्र की 10-50 गांव की महिलाओं के लिए वरदान सिद्ध हुए हैं। यह सेवा 2009-2010 तक अनवरत जारी रही किंतु वर्तमान में प्रचुर मात्रा में सुविधाओं के चलते इन सेवाओं की जरूरत न रही।
ग्राम सेवा :- सारागांव और बेलसोंडा दोनों ही केंद्र पर प्रारंभ से ही ग्रामसेवा का कार्य चलता रहा जो आज तक जारी है। स्वतंत्रता पर्यावरण गार्डनिंग (बागवानी), महिला सशक्तिकरण जन प्रबोधन के साथ ही बाल मंदिर भी चलाया जाता है। कई आंगनबाड़ियों तथा मोंटेसरी के रहते हुए भी ट्रस्ट के बालवाडियों में दर्ज संख्या प्रभावित नहीं हुई है। आज भी दर्ज संख्या 40 से 50 तक रहती है। दोनों केंद्रों पर प्रौढ़ शिक्षा का कार्य भी चलता रहता है।
बाल सेवा :- उपरोक्त बाल मंदिरों के अतिरिक्त छत्तीसगढ़ शाखा द्वारा 10 पोस्टिक आहार बालवाड़ीयां तथा 10 झूलाघर क्रमशः 1996 से 2000 तक चलाए गए। यह सभी कार्यक्रम अपनी गुणवत्ता एवं विद्यार्थियों को दिए जाने वाले संस्कारों के कारण लोकप्रिय रहे।
कंडेंस्ड कोर्स (संक्षिप्त पाठ्यक्रम) :- बेलसोंडा केंद्र पर शाला त्यागी हुई बालिकाओं के लिए यह पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक चलाया गया।
प्रौढ़ साक्षरता :-
जनजागरण कार्यक्रम :-
पदयात्राएं :- गोरक्षा, गांधी दर्शन विषयक
गांधी दर्शन विषयक कार्यक्रम