मातृशक्ति को समर्पित कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय स्मारक ट्रस्ट

स्वर्णिम पृष्ठ भूमि: राष्ट्र माता कस्तूरबा गांधी की पुण्य स्मृति को संजोए हुए कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय स्मारक ट्रस्ट स्वतंत्र पूर्व कालीन एक ऐतिहासिक संस्थान है | इसकी स्थापना के पार्श्व में आजादी की अहिंसक लड़ाई का स्वर्णिम अध्याय है।

1942 में 'भारत छोड़ो' आंदोलन के तहत कस्तूरबा को आगा खान पैलेस पूना में नजरबंद रखा गया। यह उनका अंतिम कारावास था। 'करेंगे या मरेंगे' इस मंत्र को चरितार्थ करते हुए कस्तूरबा जेल में शहीद हुई, वह दिन था 22 फरवरी 1944 महाशिवरात्रि का पुण्य पर्व। स्वतंत्रता की वेदी पर यह शुद्धतम बलिदान था।

स्थापना :- राष्ट्रमाता की स्मृति को चिरस्थाई बनाने हेतु, पंडित मदन मोहन मालवीय, सरदार वल्लभभाई पटेल, मावलंकर जी, सरोजिनी नायडू, घनश्याम दास बिरला, पंडित नेहरू, राजगोपालचारी जैसे 108 गणमान्य नेताओं ने राष्ट्र को अपील की। देशभर के लोगों ने भरपूर प्रतिसाद किया। 75 लाख राशि का लक्ष्य रखा गया था, किंतु जनता की श्रद्धा ऐसी उमड़ पड़ी की भेंट की राशि 1 करोड़ 33 लाख हो गई। यह राशि बापू के 75 वें जन्मदिवस पर उन्हें भेंट की गई।

उसी श्रद्धानिधि से कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय स्मारक ट्रस्ट की स्थापना हुई। महात्मा गांधी ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष रहे। मातृशक्ति की वंदना की यह एक अनूठी पहल थी।

मातृशक्ति :- कस्तूरबा की आध्यात्मिक शक्ति के बिना महात्मा गांधी अधूरे रहते। माता पुतलीबाई में निहित मातृशक्ति का साक्षात्कार उन्होंने कस्तूरबा में भी किया। स्त्री व पुरुष में तथा जीवन में हर अंग में अनुस्यूत मातृशक्ति अर्थात सत्य, करुणा तथा साहस तथा गांधी जी का अहिंसा का दर्शन अभिन्न है|

उद्देश्य :-ग्रामीण महिला एवं बच्चों का उत्थान।

विशेष :- महिलाओं की, महिलाओं के लिए, महिलाओं द्वारा संचालित यह देश की अग्रणी संस्था है।

प्रारंभिक ट्रस्टी मंडल :- महात्मा गांधी (संस्थापक अध्यक्ष), जी बी मावलंकर, घनश्याम दास बिरला, पंडित नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल, ठक्कर बाप्पा प्रेमलीला ठाकरसी, डॉ. जाकिर हुसैन, जे. आर. डी. टाटा, माता रामेश्वरी नेहरू, डॉक्टर राधाकृष्णन, गुलजारीलाल नंदा आदि।

परवर्ती काल में :- डॉ. सुशील नैयर, इंदिरा गांधी, डॉ. मनमोहन सिंह, मणिबहन पटेल, लक्ष्मी एन. मेमन, राजश्री बिरला जैसे नामचीन व्यक्ति ट्रस्ट में ट्रस्टी रहे हैं।

कार्यक्षेत्र :- स्वतंत्रता पूर्व काल में - अविभाजित हिंदुस्तान
स्वतंत्रता पश्चात - अखिल भारतीय

राष्ट्रीय मुख्यालय :- प्रधान कार्यालय
कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय स्मारक ट्रस्ट
कस्तूरबा ग्राम, इंदौर, मध्य प्रदेश, पिन 452020
इंदौर से 12 किलोमीटर दूर इंदौर खंडवा राजकीय मार्ग पर ट्रस्ट का राष्ट्रीय मुख्यालय स्थित है |

प्रांतीय शाखाएं 22 अखिल भारतीय सेवा विस्तार :-

स्वास्थ्य सेवा :-

  1. आरोग्य केंद्र
  2. हॉस्पिटल
  3. कुष्ठ सेवा
  4. मोबाइल आरोग्य सेवा
  5. स्वास्थ्य शिविर, स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम

शिक्षा :-

  1. बालमंदिर
  2. प्राथमिक शाला - पूर्व माध्यमिक शाला, माध्यमिक उच्चतर माध्यमिक शाला
  3. उच्चतर महाविद्यालय
  4. प्रौढ़ शिक्षा, अनौपचारिक शिक्षा, शाला त्यागी बालिकाओं के लिए शिक्षा

प्रशिक्षण :-

  1. आरोग्य सेविका (नर्सिंग)
  2. डी. एड
  3. बी. एड.
  4. हस्तउद्योग, ग्रामोद्योग, कत्तिन प्रशिक्षण, ग्रामसेवा प्रशिक्षण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रशिक्षण, आई.टी.आई.
  5. कृषि गोपालन
  6. हस्तउद्योग प्रशिक्षण

परिवार परामर्श केंद्र

सेवाश्रम

  1. बालआश्रम,
  2. महिलाआश्रम
  3. वृद्धाश्रम
  4. कताई, बुनाई, रंगाई
  5. जन जागरण- 1. गांधी प्रदर्शनी, 2. ग्रंथालय, 3. शिविर सम्मेलन पद यात्राएं
  6. शांति सेना
  7. प्राकृतिक एवं मानव निर्मित आपदाओं के समय राहत एवं शांति कार्य

दानदाताओं से अपील

View More